गौरव चैधरी ने यू0पी0 स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप मे गोल्ड मेंडल प्राप्त करके विश्वविद्यालय का गौरव बढाया

दीपक मिश्रा 
गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार, क्रीडा परिषद तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र गौरव चैधरी ने यू0पी0 स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप मे गोल्ड मेंडल प्राप्त करके विश्वविद्यालय का गौरव बढाया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 हेमलता कृष्णमूर्ति ने अपने बधाई संन्देश मे छात्र को उन्नत जीवन एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन से उच्चतम उपलब्धि प्राप्त करने तथा विश्वविद्यालय का मान बढाने पर छात्र को सम्मानित करने की बात कही।
क्रीडा परिषद के सचिव एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो0 विपुल शर्मा ने गौरव चैधरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुये कहाॅ कि प्रतियोगिताओं मे भाग लेना खिलाडी की प्रतिभा का परीक्षण है, जहां खिलाडी अनेक प्रकार की कठिनाई एवं चुनौतियों का सामना करते हुए प्रतियोगिता मे भाग लेता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र के जीवन मे यह चुनौती ओर भी जटिल एवं अधिक परिश्रम युक्त बन जाती है। कुश्ती टीम के कोच सुनील कुमार ने छात्र गौरव चैधरी द्वारा अर्जित की गई उपलब्धि की पुष्टि की है।
इस अवसर पर परीक्षा नियन्त्रक एवं वित्ताधिकारी प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार, प्रो0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता, डाॅ0 अनुज कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज, महामंत्री नरेन्द्र मलिक, शशिकान्त शर्मा, कुलदीप कुमार, विरेन्द्र पटवाल, प्रभारी, स्थापना डाॅ0 सचिन पाठक, अरविन्द कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, ओमन्द्र धीमान, रूपेश पन्त सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने गौरव चैधरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। क्रीडा परिषद के संयोजक डाॅ0 शिवकुमार चैहान ने बताया कि ग्रीको रोमन स्टाईल मे 87 किग्रा0 भार वर्ग मे गौरव चैधरी ने यह गोल्ड मेंडल अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता 21-23 नवम्बर तक बागपत मे आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *