कुशावर्त घाट स्थित श्रीदत्तात्रेय शिव मंदिर में भगवान दत्तात्रेय की जयंती, बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

दीपक मिश्रा 

कुशावर्त घाट स्थित श्रीदत्तात्रेय शिव मंदिर में भगवान दत्तात्रेय की जयंती, बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर भगवान दत्तात्रेय के पूजन,रुद्राभिषेक एवं श्री गंगा पूजन का आयोजन किया गया।
पूजन के उपरांत समागत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के पुजारी श्री धर्मानंद कोठारी ने बताया कि ब्रह्मा विष्णु एवं रुद्र के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय के पूजन एवं ध्यान से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।भगवान दत्तात्रेय परम कृपालु एवं अनायास ही अपने भक्तों पर कृपा करने वाले हैं।जो भी भक्त जन श्रद्धापूर्वक उनका ध्यान एवं पूजन करते हैं, निश्चित ही उनके समस्त मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
इस अवसर पर दीपक कोठारी,सचिन कोठारी,कमला कोठारी,कैलाश पाठक,भूपेश पाठक,अजय पाराशर, कपिल पाराशर आदि अनेक भक्त जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *