दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 4 दिसम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने आपस में झगड़ा कर रहे 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ लोगों द्वारा सड़क पर आपस में झगड़ने की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब नहीं माने तो पुलिस झगड़ा कर रहे जितेंद्र पाल पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम मनवरपुर थाना शेरकोट जनपद बिजनौर हाल पता मोंटी का मकान डेंसो चौक सिडकुल जनपद हरिद्वार, सचिन पुत्र मगन सिंह निवासी ग्राम मनब्बरपुर थाना शेरकोट जिला बिजनौर हाल पता डेंसो चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, सौरभ पुत्र विनोद कुमार निवासी बहादुरपुर जट थाना मंडावर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, अभय कुमार पुत्र धीरेंद्र सिंह निवासी कुंडीपुरा थाना धामपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता रविदास मंदिर के पास रावली महदूद, आदेश पुत्र ओमवीर निवासी मोहम्मदपुर थाना मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल पता डैन्स चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, अमित कुमार पुत्र लोकेंद्र कुमार निवासी ग्राम मनवरपुर थाना शेरकोट जनपद बिजनौर हाल पता मोंटी का मकान डांस चौक थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर थाने ले आयी और शांति भंग के आरोपों में चालान कर दिया।