दीपक मिश्रा
आज ग्राम दिनारपुर में राज्य मंत्री सुनील सैनी द्वारा रक्तदान शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया l राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहां रक्तदान महादान है, रक्तदान एक मानवता से भरा कार्य है जिसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपने रक्त का एक हिस्सा दूसरों की जान बचाने के लिए दान करता है। यह एक निःस्वार्थ सेवा है जो जीवनदान के रूप में काम करती है। रक्तदान से न केवल रोगियों को मदद मिलती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा नेता अजय शर्मा जी के सानिध्य में किया गया l
रक्तदान शिविर आयोजन में किसान मोर्चा के अध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा जी, जितेंद्र सैनी जी, विशाल सैनी जी, सौरभ शर्मा जी, अंकित शर्मा जी, देव तुल्य कार्यकर्ता गण एवं रक्तदान दाता उपस्थित रहे l