उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जॉन हरिद्वार द्वारा आज 30 वा लोहड़ी महोत्सव विष्णुघाट चौक पर बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास से मनाया गया।

दीपक मिश्रा 

उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जॉन हरिद्वार द्वारा आज 30 वा लोहड़ी महोत्सव विष्णुघाट चौक पर बड़ी धूमधाम तथा हर्षोल्लास से मनाया गया। आज लोहड़ी का प्रज्वलन उ प मा भगत सिंह जोन के चेयरमैन श्री हरविंदर सिंह उप्पल के द्वारा किया गया। उपमा के जिला संयोजक डॉ॰ संदीप कपूर एवं जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि आज के दिन दुल्ला भट्टी वाले ने गरीब घर की कन्याओं को जालिमों के हाथों से छुड़वाकर उनकी शादी करवा कर एक पिता का धर्म निभाया था। यह अन्याय पर न्याय की जीत का त्यौहार है। उपमा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा एवं महामंत्री विकास गुलाटी ने कहा कि दुखी वा असहाय लोगों की मदद करना शुरू से ही पंजाबी संस्कृति की विशेषता रही है। उपमा के संरक्षक विमल कुमार एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा जिन परिवारों में बच्चे का जन्म होता है या नई बहू आती है उन घरों में लोहड़ी के उत्सव में चार चांद लग जाते हैं। लोहड़ी के प्रज्वलन के बाद प्रसिद्ध लोहड़ी गीत सुन्दरमुंदरी हो।
गाकर ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए विष्णुघाट बाजार, सब्जी मंडी, क्षेत्र में मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि
, का प्रसाद वितरण किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर, व्यापारी नेता सुरेश गुलाटी, कैलाश केशवानी, राजेश पुरी, विजय शर्मा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, पंकज मक्कड़, दीपक कपूर, अमित गर्ग, नीरज कपूर, मनोज खुराना, संजय अरोड़ा, कमल पाहवा, सुरेंद्र खत्री, निधि कुमार, शैली चोपड़ाआदि मुख्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *