दीपक मिश्रा
*आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला हरिद्वार से संबंद्ध तहसील व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष संजीव नैयर की अध्यक्षता में और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा और युवा जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा के संचालन में संपन्न इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल शर्मा तहसील अध्यक्ष, विक्की आडवाणी और सुरेश नौटियाल तहसील महामंत्री ,और दीपक मेहता ने तहसील कोषाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों की शपथ ली। इस टीम में 20 उपाध्यक्ष 20 मंत्री, एक संगठन मंत्री और* *एकमीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए। मां गंगा के नाम पर इन सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने शपथ ग्रहण कराई। व्यापार मंडल के वरिष्ठ संरक्षक और पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल ने नव मनोनीत टीम को* *शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल अब ना केवल व्यापारी हितों के लिए प्रतिबद्ध रहता है वरन अन्य अनेक सामाजिक सरोकारों से भी लगातार संबंध रखता है,। नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने* *भी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा की व्यापार मंडल अब एक बड़ा मंच बन गया है और व्यापार मंडल से जुड़े कई प्रतिनिधि आज* *राजनीतिक क्षेत्र में भी अग्रसर हो रहे हैं। शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पराशर और ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को ज्वालापुर तक विस्तारित किया जाना चाहिए और हरिद्वार में ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए जिससे यात्री यहां तीन-चार दिन रुकने का कार्यक्रम बनाकर* *आए।व्यापार मंडल की राजनीति से आगे बढ़ते हुए पार्षद बने अनिल वशिष्ठ और हिमांशु गुप्ता नेकहा की व्यापार मंडल एक गैर राजनीतिक मंच है जिसके मंच पर विभिन्न* *राजनीतिक दलों के नेता एक साथ मंच साझा करते हैं और स्वयं को गोर्बान्वित* *महसूस करते हैं। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश केसवानी ने अपनी शुभकामनाएं* *प्रेषित करते हुए कहा की राहुल शर्मा और विक्की आडवाणी के नेतृत्व में निश्चित रूप से तहसील व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों के लिए सदैव खड़ा रहेगा ऐसा पूरे व्यापार मंडल को उनसे उम्मीद है। आभार व्यक्त करते हुए तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल* *शर्मा ने कहा की जी आशा और विश्वास के साथ संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने की वह और उनकी टीम पूरा प्रयास करेगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से पार्षद दीपक शर्मा सचिन कुमार, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी विजय शर्मा, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, प्रदेश सचिव राकेश गोयल कमल बृजवासी नरेंद्र ग्रोवर राजेश पुरी, सांसद* *प्रतिनिधि अनिल पुरी शहर महिला अध्यक्ष मंजू कोचर महामंत्री रुचि ड्रोलिया ज्वालापुर व्यापार मंडल महामंत्री*
*विकी तनेजा हरिद्वार व्यापार मंडल महामंत्री अमन शर्मा, गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू महामंत्री चिराग कीर्तिपाल जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा हरमोहन सिंह बबली बिट्टू पालीवाल विष्णु शर्मा सुयश अग्रवाल, जगजीतपुर व्यापार मंडल से महामंत्री आकाश वालिया, धर्मशाला सुरक्षा समिति से महेश गौड ,दीपक शर्मा ,प्रशांत मेहता जिला उपाध्यक्ष नागेश वर्मा डॉक्टर संदीप कपूर अभिषेक गुप्ता राजेंद्र जैन विनोद जाटव राजू मनोचा जतिन हांडा राजीव बतला अभिषेक भूटानी अनुज कोठियाल अनुज गर्ग आशुतोष वर्मा राजेश खुराना मोहित गर्ग प्रदीप गोयल अनुपम भाटिया विष्णु अरोड़ा मनोज राणा राघव मित्तल हिमांशु शर्मा मानसरोवर व्यापार मंडल गोविंद गुप्ता राकेश खन्ना विकास गुलाटी पंकज मित्तल अनिल शर्मा पहलवान भीम बड़ा व्यापार मंडल से विकास शर्मा वैभव सुखीजा बलकेश राजोरिया विशाल गुप्ता हर की पौड़ी युवा जिला महामंत्री अनुज गर्ग कोषाध्यक्ष मनीष धमीजा, अजय भारद्वाज, महेश वैश्य गोपाल कुमार अनुज तोमर आकाश बंसल मेहुल सिंघल अजय भारद्वाज केतन सहगल करुण मदान मोहन गोस्वामी विष्णु अरोड़ा राजू बक्शी, निरंजनी अखाड़ा व्यापार मंडल से प्रमोद गोयल और पंकज गोल्डी दूधाधारी व्यापार मंडल से प्रेम राणा रवि चौहान मांधाता गिरी विजयपाल रजत अरोड़ा रजत गिरी विक्की कांडपाल हिमांशु राजपूत हिमांशु सिंघल प्रतीक शर्मा शगुन अग्रवाल ईशान भाटिया गौरव चौरसिया साकेत गर्ग सिद्धांत सिंह सचिन गर्ग सचिन अग्रवाल अमित अनेजा विकास तंत्रीवाल विनय गर्ग पंकज गिरी मोहन उपाध्याय आदि सैकड़ो व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे*