दीपक मिश्रा
उत्तराखण्ड सरकार, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार
विकासखण्ड बहादराबाद की न्याय पंचायत जमालपुर कलॉ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जमालपुर कलॉ के सामुदायिक भवन में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसके नोडल अधिकारी अमित चन्द, जिला शिक्षा अधिकारी, (बेसिक) हरिद्वार थे। तथा शिकायतों की सुनवाई का संचालन अमित चन्द, जिला शिक्षा अधिकारी, (बेसिक) हरिद्वार, अरुण कुमार भट्ट, प्रभारी, खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद एंव श्री वेद प्रकाश, जिला विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा किया गया। स्वामी यतीश्वरानन्द, उपाध्यक्ष (भाजपा), देशराज कर्णवाल (राज्य मंत्री) आशू चौधरी, (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) की उपस्थिति में विवेक चौहान, (मण्डल अध्यक्ष भाजपा) नाथराम चौधरी (किसान मोर्चा भाजपा) कामिल अन्सारी (भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा) हरेन्द्र चौधरी (प्रधान जमालपुर कलॉ) राजेश कुमार वर्मा (अध्यक्ष, ग्राम प्रधान संगठन), दीपक सैनी (प्रधान, ग्राम पंचायत शाहपुर शीतलाखेड़ा), पंकज चौहान (प्रधान प्रतिनिधि मिस्सरपुर) नफीस अहमद (प्रधान प्रतिनिधि गाडोवाली) आदि ग्रामवासियों ने प्रतिभाग किया। शिविर की समस्त व्यवस्था ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जमालपुर कलॉ श्रीमती इन्दूबाला द्वारा की गयी।
शिविर में 19 विभागों के अधिकारियो / कर्मचारियो ने प्रतिभाग किया गया तथा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओ की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों की 56 शिकायते / आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 24 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 1950 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया गया और सरकारी योजनाओ का लाभ उठाया।