दीपक मिश्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल जी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा हरिद्वार की वरिष्ठ बहनो के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष अनुकक्कड़ जी औऱ प्रदेश मंत्री रीता चमोली के साथ कप्तान अजय सिंह से मुलाकात की
औऱ उन्हें राखी बांधी प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड ने कहा कि हमारे पुलिस भाई 24 घण्टे सभी बहनो की सुरक्षा में लगे रहते हैं इस रक्षाबंधन में भाजपा की सभी बहने पुलिस भाइयों औऱ सेना के जवानों को राखी बांधकर उनकी दीघायु औऱ यश की कामना कर रहे है
महिला मोर्चे की बहनो ने कृपाल कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के छोटे छोटे बच्चो के द्वारा बनवाई गई सुंदर राखियां को कप्तान की कलाई में बांधा ,प्रधानाचार्य रंजना शर्मा,रजनी वर्मा, संगीता गिरी, उमा चौहान,सन्तोष सैनी, कविता शर्मा, सरिता मिश्रा, आमरीन, सुमन स्वामी, मधु शर्मा, सुनीता स्वामी,उषा सिंह,ने कप्तान को राखी बांधी