दीपक मिश्रा
आज आदर्श चौहान मंच हरिद्वार के अध्यक्ष डा के पी एस चौहान ने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह , केंद्रीय कानून मंत्री श्री ए आर मेघवाल, केंद्रीय मानव संसाधन एवं शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को पत्र प्रेषित कर नये यूजीसी कानून का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस पत्र में डा चौहान ने कहा कि यह कानून स्वर्ण छात्र छात्राओं के भविष्य को बर्बाद करने वाला है साथ ही यह अध्ययन केन्द्रों में जातीय संघर्ष , भेदभाव, द्वेष पूर्ण वातावरण पैदा करेगा । इस कानून का दुरुपयोग अन्य वर्ग के छात्रों द्वारा स्वर्ण छात्रों से बदले की भावना से किया जायेगा । इस लिए यह काला कानून तत्काल वापस लिया जाना चाहिए या संशोधित किया जाना चाहिए । इस कानून से स्वर्ण समाज में आक्रोश एवं विरोध पनप रहा है । अगर यह कानून वापस नही लिया गया तो आने वाले विधान सभा एवं लोक सभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । डा चौहान ने कहा कि आगामी 8 मार्च को इस काले कानून के विरोध में दिल्ली में होने वाले महाआंदोलन में आदर्श चौहान मंच हरिद्वार के कार्यकर्ता शामिल होकर यूजीसी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे । डा चौहान ने कहा कि 16 फरवरी से विरोध स्वरुप स्वर्ण समाज के उत्तराखंड विधायकों एवं सासंदों से सम्पर्क कर इस काले कानून को वापस कराने में अपना सहयोग देने की अपील की जायेगी ।