दीपक मिश्रा
श्री मिथिलेश सनातन धर्म इंटर कॉलेज कनखल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय की परंपरा का पालन करते हुए मंगलाचरण हुआ । विधार्थियों ने श्रद्धा पूर्वक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। तत् पश्चात् मां सरस्वती की आराधना की।अंत में केक काट कर विद्यालय में अपने आखिरी दिन को यादगार बनाया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे लगन और मेहनत के साथ अपनी परीक्षाएं दें और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक गगन वीर सिंह, श्रीमती रूपाली राजपूत, रश्मि एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।