शारीरिक संरचना को मजबूत बनाने मे फिटनेस एवं प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कारक

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार- 21 फरवरी शारीरिक संरचना को मजबूत बनाने मे फिटनेस एवं प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कारक है। यह प्रदर्शन को बेहतर बनाने तथा खेल की कठिनाईयों को कम करने मे सहायक है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग मे खेलों की तैयारियों एवं शारीरिक संरचना को मजबूती प्रदान करने के उददेश्य से शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षु अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। एथलेटिक्स-ट्रेक एण्ड फिल्ड के अन्तर्गत ऊंची-कूद के प्रशिक्षण मे प्रतिभागी प्रशिक्षुओ को ऊंची-कूद की उपयोगिता बताते हुए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहॉ कि स्वास्थ्य केवल खेल विशेष से दुरूरत नही होता, बल्कि फिटनेस के कारक सामर्थ्य, सहनशक्ति, लचीलापन, चपलता के साथ समन्वय बनाये रखने से प्रशिक्षण एवं खेल दोनो को मजबूती प्रदान करती है। डॉ0 कपिल मिश्रा ने कहॉ कि खिलाडियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक सुख तथा मानसिक समन्वय बनाने मे मदद मिलती है। खेल की आरम्भिक तैयारी तथा प्रशिक्षण एवं फिटनेस की बेहतरी के लिए कक्षाओं का संचालन दयानंद स्टेडियम मे प्रातः 6ः30 बजें से संचालित की जा रही है। इस प्रशिक्षण मे एम0पी0एड0, बी0पी0एड0 तथा बी0पी0ई0एस0 के प्रशिक्षु छात्र प्रतिभाग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *