दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ विद्युत विभाग के खिलाफ ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत 28 फरवरी को ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी से सिंहद्वार तक पदयात्रा निकालेंगी। कृष्णानगर स्थित पूर्व मेयर अनीता शर्मा के कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि बिजली विभाग जनता का शोषण कर रहा है। बिजली, पानी के बिल में बढ़ोतरी कर भेजा जा रहा है। जनता की परेशानी से बीजेपी सरकार दूर भाग रही है। लगाये गए सरचार्ज और बिल में जनता को छूट मिलनी चाहिए। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। 28 फरवरी को अधिकारियों और सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी।
पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन से जनता त्रस्त है। अधिकारियों के पास जाओ तो सुनवाई नहीं होती। इसके लिए सरकार और अधिकारियों को जगाना होगा। अधिक से अधिक लोग पदयात्रा में शामिल हों। टैक्स और सरचार्ज लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है।
इस अवसर पर महेश प्रताप राणा, अरविंद शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, जगत सिंह रावत, लव गुप्ता, अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, बीएस तेजियांन, वसीम सलमानी, कैलाश भट्ट, दिनेश वालिया, जतिन हांडा, आशु श्रीवास्तव, रामबाबू बंसल, सुंदर सिंह मनवाल, बृजमोहन बड़थ्वाल, दिनेश पुंडीर, दीपक कोरी, पार्षद सुनील कुमार, हिमांशु गुप्ता, सुमित त्यागी, विवेक भूषण विक्की, उज्ज्वल वालिया, मोनिक धवन, शाहनवाज कुरैशी, विक्रम शाह, मेहरबान खान, पुनीत कुमार, अनिल भास्कर, राजेंद्र श्रीवास्तव, रणवीर शर्मा, रकित वालिया, शुभम अग्रवाल, आशु भारद्वाज आदि उपस्थित थे।