धरोहर न्यास द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोल्ज्यू यात्रा पूरे प्रदेश भर में निकालने का निर्णय लिया गया

दीपक मिश्रा 

अपनी धरोहर न्यास द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोल्ज्यू यात्रा पूरे प्रदेश भर में निकालने का निर्णय लिया गया। अपनी धरोहर न्यास के वार्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री गोल्ज्यू यात्रा आयोजन हेतु योजना बैठक का आयोजन हरिद्वार के अटल बिहारी वाजपेई अतिथि गृह में किया गया। आयोजन बैठक का मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र,विशिष्ट अतिथि प्रांत कार्यवाह डॉ दिनेश सेमवाल,कार्यक्रम अध्यक्ष गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं विशिष्ट अतिथि शंभू प्रसाद पांडे, एवं न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया।बैठक में वर्ष भर की वार्षिक रिपोर्ट संस्था के महासचिव दिनेश बम द्वारा रखा गया साथ ही प्रस्ताविक उद्बोधन संस्था के सचिव सतीश पांडे द्वारा रखा गया ।आगामी गोल्ज्यू यात्रा के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा संस्था के अध्यक्ष विजय भट्ट ने रखते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से 9 मई के बीच रहेगी यह यात्रा उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद के प्रमुख तीर्थ, सिद्ध पीठ एवं धार्मिक स्थान से होते हुए लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा गोलू महाराज के मुख्य स्थान चंपावत से प्रारंभ होकर चंपावत में ही विश्राम किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र ने कहा कि सामाजिक समरसता के साथ ही उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने एवं उसको संरक्षित, संवर्धित करने का कार्य अपनी धरोहर संस्था द्वारा किया जा रहा है जो की सराहनीय है इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने मूल जड़ों से जुड़े रहते हैं उत्तराखंड आध्यात्मिक प्रदेश है जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है इस देवभूमि के कण-कण में शंकर का वास है अतः प्रत्येक प्रदेशवासी का दायित्व है कि वह अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में अपनी अहम भूमिका का निर्वाह करें भले ही हम अपने मूल स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए हों लेकिन हमें अपनी पर्वतीय संस्कृति, सभ्यता, बोली, भाषा, वेशभूषा,भजन, भोजन ,भवन इन सभी बातों का ध्यान रखना होगा तभी हम उत्तराखंड के वास्तविक मूल्यों को संरक्षित कर पाएंगे। श्रीमती नीलम ध्यानी ने गढ़वाली भाषा में उत्तराखंड के आध्यात्मिक पृष्ठभूमि एवं गढ़वाल मंडल के तीर्थ की महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया साथ ही श्रीमती सरिता जोशी ने कुमाऊनी भाषा में गोलू महाराज के साथ ही मानसखण्ड के विभिन्न सांस्कृतिक प्राचीन इतिहास के बारे में अपने विचार व्यक्त किये हरिद्वार के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए यात्रा के सफल आयोजन में अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वहन करने का निर्णय लिया हरिद्वार के वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश जोशी ने हरिद्वार की महिमा, गंगा की महिमा के साथ ही उत्तराखंड की विभिन्न जानकारियां सभी के साथ साझा की उन्होंने कहा कि गंगा नगरी में यात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा यात्रा के पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम हरिद्वार हर की पैड़ी पर किया गया इस अवसर पर उज्ज्वल पंडित ने पोस्टर एवं कार्यक्रम के रूट चार्ट का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय भूभाग से प्रायः देव डोलिया गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आती हैं क्योंकि हरिद्वार का अपना अलग महत्व है आदिकालीन इस तीर्थ नगरी ब्रह्म कुंड में स्नान का अपना अद्वितीय इतिहास रहा है।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा यात्रा के पोस्टर का एवं यात्रा रूट चार्ट का विमोचन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष गंगा सभा के नितिन गौतम ने कहा कि गत वर्ष की यात्रा से इस बार इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए हरिद्वार के विभिन्न साधु संतों के सानिध्य में गंगा सभा के साथ ही पहाड़ी महासभा, कुमाऊं एकता समिति, गढ़वाल महासभा, संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक समिति विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से यात्रा को संपन्न कराया जाएगा उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गंगा का अपना अलग महत्व है हर शुभ कार्य में गंगाजल के स्मरण प्रत्यक्ष दर्शन प्राचीन काल की परंपराओं में है। अंत में सस्ता के अध्यक्ष विजय भट्ट ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर नवीन पंत द्वारा किया गया।इस अवसर पर विभाग प्रचारक राकेश, पूर्व विधायक लाखीराम जोशी, कुंदन सिंह टकोला, संजय मठपाल, मनोज सिलवाल, रघुवीर सिंह कालाकोटी, चंदन सिंह किरोला, लक्ष्मण सिंह भंडारी, पारस कांडपाल, दिनेश जोशी, त्रिलोक भट्ट, तरुण व्यास, प्रकाश जोशी,पवन पंत, डॉ संजय शाह, हेमंत तिवारी, महेश बहुगुणा, जगतनयन, केशब बलियानी,पारस कांडपाल, महेंद्र सिंह रौतेला, गुरप्रीत सिंह अनिल तमता डॉक्टर आनंद, ललित मोहन जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *