कन्या गुरुकुल हरिद्वार में सोत्साह मनाया गया होलिका पर्व

दीपक मिश्रा 

कन्या गुरुकुल हरिद्वार में सोत्साह मनाया गया होलिका पर्व
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरुकुल हरिद्वार के संस्कृत-विभाग में प्रसन्नतापूर्वक वासन्ती नवसस्येष्टि पर्व मनाया गया। छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में नृत्य, गीत, भाषण द्वारा सोत्साह इस पर्व को रोमाञ्चक बना दिया।
सर्वप्रथम एम०ए० की छात्रा वन्दना ने सुन्दर संस्कृत गीत द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कन्या गुरुकुल हरिद्वार की आदरणीया प्रभारी प्रो० सुरेखा राणा जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छात्राओं से कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग-बिरंगे फूल विभिन्न संस्कृतियों के समावेश पूर्वक मिल झुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं, तुम सब भी फूलों की तरह खिलते रहो तथा प्रसन्न रहो। डॉ. शालिनी ने कहा कि हमारे सभी पर्व ऋतुओं पर आधारित हैं। सभी पर्वों की परम्परा वैदिक काल से चली आ रही है, उन्होंने कहा कि हमारे विभिन्न पर्व नयी फसलों के आने पर खुशी व समृद्धि को प्रकट करते हैं। संस्कृत विभाग की डा. सुनीता व डॉ. प्रीति आर्या ने भी कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विभागीय छात्रा नेहा, मोनिका, काव्या, पूजा, प्रतिभा, सुदीक्षा, अविष्का, खुशी, रिन्नी आदि छात्राओं की ने सुन्दर गीत और नृत्य से सबके मन को मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *