हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय मे आटोमेशन फाॅर सस्टेनेबल फयूचर पर आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन अपराहन 3ः00 बजे सम्पन्न हुआ।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार-28 फरवरी 2026 गुरूकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय मे आटोमेशन फाॅर सस्टेनेबल फयूचर पर आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन अपराहन 3ः00 बजे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे समग्र शिक्षा के काॅर्डिनेटर डाॅ0 संतोष कुमार चमोला जय जवान- जय किसान के उदघोष के साथ देश की आर्थिक उन्नति एवं वैचारिक क्रान्ति मे जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान का मार्ग उत्तरोतर प्रगति पर है। संकाय के 25 वर्षो की अनवरत यात्रा मे दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन, साईंस प्रदर्शनी, एल्युमनी मीट, कवि सम्मेलन तथा विज्ञान दिवस से जुडे कार्यक्रमों के साथ एल्युमनी सदस्यों के बीच क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। आयोजन सचिव डाॅ0 संजीव लाम्बा ने बताया कि इस आयोजन मे इण्डियन साईंस कांग्रेस के हरिद्वार चैप्टर तथा इण्डियन काउन्सिल आॅफ साईंस एण्ड रिसर्च तथा यू-कोस्ट के सहयोग से विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों का संचालन किया गया। संकायाध्यक्ष प्रो0 मयंक अग्रवाल ने कहाॅ कि इस प्रकार सम्मेलनों के माध्यम से विज्ञान की प्रगति एवं मानवीय समस्याओं के समाधान के प्रयास सम्भव होते है। पूर्व कुलसचिव प्रो0 विपुल कुमार शर्मा ने कहाॅ कि विज्ञान मे प्रगति वैश्विक उन्नति का परिचायक है लेकिन इनमे मानवीय संवेदनाओं का हरास नही होना चाहिए। इस अवसर पर प्रो0 सुनील पंवार, डाॅ0 अजेन्द्र कुमार, डाॅ0 गजेन्द्र रावत, डाॅ0 सुयश भारद्वाज, डाॅ0 विकास देशवाल, डाॅ0 लोकेश भारद्वाज, जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ0 शिवकुमार चैहान, कुलभूषण शर्मा, डाॅ0 राजदीप मलिक, डाॅ0 विनोद सिंह, कुलदीप कुमार, प्रो0 विवेक गोयल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे वेस्ट ओरल प्रजेन्टेशन मे प्रथम पुरूस्कार युवा इंजीनियर विशाल कुमार तथा दूसरा पुरूस्कार ज्योति जोशी को दिया गया। साईंस प्रदर्शनी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के हर्ष चैरसिया को प्रथम, सामर्थ तथा आयुष को संयूुक्त रूप से दूसरा तथा गौरव कुमार दूबे को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 संजीव लाम्बा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव डाॅ0 निशान्त कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *