दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 1 फरवरी। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन ने मासिक संगोष्ठी व फूलों की होली का आयोजन किया। सीआईएसएफ कैम्प परिसर भेल में आयोजित संगोष्ठी व फूलों की होली कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एड्वोकेट रूपचंद आजाद व संचालन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडवोकेट रूपचंद आजाद जानकारी देते हुए बताया कि सीआईएसएफ के पूर्व कर्मचारियों की सूची तैयार करने का कार्य जून माह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सभी को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारी अपने नजदीक की किसी भी कैंटीन से अपना कोटा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के एक भूमानंद अस्पताल व मेट्रो हॉस्पिटल को सीजीएचएस पैनल में अगले माह से शामिल कर लिया जाएगा। जिससे हरिद्वार में रहने वाली पूर्व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। संगोष्ठी के पश्चात सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ एक दूसरे के माथे पर चंदन का तिलक कर फूलों से होली खेली और बधाई दी। इस अवसर पर सुभाष कपूर, हरेंद्रपाल, धर्मपाल, तारा प्रसाद, प्रेमसिंह भंडारी, मामचंद, गजेंद्र सिंह, जगतराम, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।