एस एम जे एन में आयोजित होगी युवा संसद

दीपक मिश्रा 
11 मार्च 2026
हरिद्वार।
दिनांक 12 मार्च को एस एम जे एन कॉलेज परिसर में युवा संसद 2026 का आयोजन किया जायेगा। महाविद्यालय में आयोजित होने वाली यह युवा संसद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ तथा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि इस आयोजन के लिए महाविद्यालय ने सम्पूर्ण तैयारी कर ली हैं तथा कार्यक्रम के संचालन हेतु एक समिति गठित की गई है। प्राचार्य प्रो डॉ बत्रा ने जानकारी दी कि ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी हिंदी अथवा अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा विषय की समझ, तार्किक विश्लेषण, संवैधानिक मूल्यों की जानकारी और प्रभावी अभिव्यक्ति के आधार पर किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित युवाओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा, और राज्य स्तर पर चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवाद के माध्यम से युवाओं के विचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *