दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 12 मार्च। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ सदस्य सुनील अरोड़ा ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भंेंटकर स्वागत किया। इस दौरान सुनील अरोड़ा ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से जनपद में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलती दिखाई दे रही है। बरसों पूर्व जिलाधिकारी रहे बाबा हरदेव सिंह के बाद अब जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल रहे मयूर दीक्षित अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ जनपद के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शहर की साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर उनकी विशेष प्राथमिकता साफ दिखाई दे रही है। विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर वे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है। हरिद्वार जैसे धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शहर की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा शहर की दशा सुधारने के लिए गंभीरता से कदम उठाए जा रहे हैं।