कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कैंप ग्राम सीतापुर में सातवें शिविर के अंतिम दिवस की शुरूआत हुई।

दीपक मिश्रा 

कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कैंप ग्राम सीतापुर में सातवें शिविर के अंतिम दिवस की शुरूआत हुई। जिसमें स्वयंसेविकाओं ने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। योग सत्र के उपरान्त सभी स्वयंसेविकाओ ने द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया जिससे वातावरण की शुद्धि तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार हुआ।

समापन समारोह मे मुख्य अतिथियो के रूप में गुरूकुल कागड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार और पार्षद आकर्षिका शर्मा एवं प्रो0 बबीता शर्मा की उपस्थिति रही। सभी अतिथियो ने अपने उद्धबोधनो मे छात्राओं के उत्साह अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हे जीवन मे समाज सेवा नैतिक मूल्यो एवं नेतृत्व क्षमता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डा0 संगीता मदान ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूरे सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का विस्तृत उल्लेख करते हुए स्वयंसेविकाओ के अनुशासन व समर्पण और सक्रिय भागीदारी की भूरि भूरि प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान अर्जित अनुभवों को जीवन मे अमूल्य धरोहर की तरह अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओ को प्रेरित किया कि वे समाज मे सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बने सेवा और सहयोग की भावना अपने जीवन मे रखे।

समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा मेहता लूथरा ने स्वयंसेविकाओ को शुभकामनाएं भेजी व स्वयंसेविकाओ का उत्साहवर्धन किया। शिविर मे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेविकाओ को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।

कार्यक्रम के कर्मचारी राहुल प्रकाश, राजेश कुमार, शोभा देवी रोहित कुमार गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *