पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शिवालिक नगर मंडल द्वारा नवोदय नगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया

दीपक मिश्रा 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शिवालिक नगर मंडल द्वारा नवोदय नगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। प्रथम सत्र में एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान द्वारा “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। द्वितीय सत्र में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर अवगत कराया। तृतीय सत्र में पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार द्वारा “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
चतुर्थ सत्र में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने “हमारी कार्यपद्धति” विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। पंचम सत्र में जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने “सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन” विषय पर विस्तार से चर्चा की। षष्ठम सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास तिवारी द्वारा “सोशल मीडिया, आई-नमो ऐप एवं सरल ऐप” के प्रभावी उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अंतिम सत्र में जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर कार्यकर्ताओं को बताया।
प्रथम दिवस रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय दिवस का प्रारंभ योग अभ्यास के साथ हुआ तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही रात्रि विश्राम कर अनुशासन एवं समर्पण का परिचय दिया।
समापन पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने सफल प्रशिक्षण वर्ग के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, वर्ग पालक अजय मलिक, मंडल प्रशिक्षण वर्ग संयोजक व महामंत्री पंकज चौहान, प्रशिक्षण वर्ग के सहसंयोजक निशा मलिक व रवि वर्मा, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, जिला मंत्री रितु ठाकुर, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेदांत चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष वतन वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र उनियाल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, कार्यालय मंत्री भानु प्रताप सिंह, आईटी संयोजक प्रणय चौरसिया, मंडल मंत्री गौरव रौतेला व अविनाश रोहिल्ला, रिंकू कृष्णा, अभिनव भटेजा, राजेश बालियान, आदित्य मलिक, देव विख्यात भाटी, शशि भूषण पांडे, वीरेंद्र बोरी, दिनेश चौहान, रीना नेगी, रिचा शर्मा,शीला देवी, दीपा सिंह, संदीप मैठानी, बागेश्वरी बग्गा, विजय चौधरी, प्रमोद डोबाल, रणधीर प्रताप सिंह, संदीप सिंघानिया, उमेश पाठक, सभासद हरिओम चौहान, वीरेंद्र अवस्थी, पंकज कुमार, डॉ राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, आशीष झां, बीना कोटनाला, प्रदीप चंदेल, सौरभ सक्सेना, रामनिवास गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुहील अहमद, रोशन खान, अभिषेक शर्मा, नवीन राठी, मुकेश रावत, अशोक उपाध्याय, रविंद्र कुमार, हिमांशु अहलावत, दीपक यादव, अक्षय कुमार, मनीष त्यागी, कविता राय, प्रीति चौहान, सुनीता, दिनेश चौहान, पीयूष, कमल शर्मा, मनोज मिश्रा, विकास कुमार, सुखपाल प्रजापति, नीरज प्रेमी, निखिल सैनी, तरुण डबास व अपेक्षित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *