दीपक मिश्रा
आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा हाईवे स्थित 23 मार्च पार्क पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जी की शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया था, कांग्रेस ने अमृतसर अधिवेशन में जलियांवाला बाग को राष्ट्रीय तीर्थ घोषित किया और बाल भगत सिंह ने वहां की मिट्टी अपने माथे पर लगाकर अंग्रेजी हुकूमत की नाक में नकेल डालने का काम किया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु जी की शहादत हमें प्रेरणा देती है कि जहां कहीं भी अन्याय शोषण हो उसके खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ना होगा,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु जी की शहादत ने पूरे देश के नौजवानों को आंदोलित किया और देश के आंदोलन को नई दिशा दी,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस महासचिव तरुण व्यास और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव,राजगुरु जी ने अपने प्राणों का बलिदान देकर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और हंसते हुए फांसी का फंदा चूम लिया,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सोहित सेठी और पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपने अंतिम समय की जेल डायरियों में लिखा है कि बम से क्रांति नहीं आ सकती,इसके लिए पूरी कौम को जगाना होगा,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता अजय गिरी और बलराम गिरी कड़क ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु की फांसी के बाद कांग्रेस के कराची अधिवेशन में सरदार वल्लभभाई पटेल कांग्रेस के अध्यक्ष बने और उस मंच पर स्वर्गीय भगत सिंह के पिताजी को भी आमंत्रित किया गया था,
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और युवा नेता उत्कर्ष वालिया ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अपना ज्यादातर क्रांतिकारी लेखन उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी के नेतृत्व में किया,
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी,अरूण राघव,ओम मलिक,करन सिंह राणा, आशीष भारद्वाज,आशीष प्रधान,सत्यम शर्मा,विक्रम भाटिया, नवीन भाटिया,आकाश बिरला , सतेंद्र वर्मा, प्रहलाद सिंह राणा , आशीष पंवार, मोहित अरियाल शर्मा, जावेद खान,आशु भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।