रामलीला संपत्ति कमेटी रजिस्टर हरिद्वार की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष सुनील भसीन की अध्यक्षता में श्रीराम लीला भवन में संपन्न हुई।

दीपक मिश्रा 

श्री रामलीला संपत्ति कमेटी रजिस्टर हरिद्वार की एक बैठक संस्था के अध्यक्ष सुनील भसीन की अध्यक्षता में श्रीराम लीला भवन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील भसीन ने कहा कि भगवान श्रीराम दुनिया के आदर्श पुरुष हैं, वह सनातन धर्म की पहचान भी है। श्रीराम लीला संपत्ति कमेटी के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान श्री राम से हमें मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से श्रीराम लीला भवन में मनाने का निर्णय लिया गया। श्री रामनवमी के दिन भव्य भजन लीला एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। सभी राम भक्तों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक संख्या मैं इस कार्यक्रम में पधारे। बैठक का संचालन संस्था के मंत्री रविकांत अग्रवाल ने किया।बैठक में मुख्य रूप से विनय सिंघल, डॉ संदीप कपूर, भगवत शर्मा मुन्ना, महाराज कृष्ण सेठ, रवींद्र अग्रवाल, श्री मतिअंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, श्रीकृष्ण खन्ना एडवोकेट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *