दीपक मिश्रा
आज इ एम ए के पांच सदस्यीय प्रतिनिधी दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान के नेतृत्व में आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक से उनके कार्यालय मे मुलकात कर उनको आयुष मंत्री बनने पर शुभकामनाए दी । इस अवसर पर डा चौहान ने मंत्री महोदय से राजस्थान सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड राज्य में भी जिला चिकित्सालयों में आयुष के अंतर्गत समाहित इलेक्ट्रोहोम्योपैथी विभाग भी स्थापित करने की मांग की ।
डा चौहान ने मंत्री जी को देहरादून में आयोजित किये जा रहे इ एम ए इंडिया के 38 वे स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अथिती के रुप में आने के लिए आमंत्रित किया । मिलने वाले चिकित्सकीय प्रतिनिधी दल मे इ एम ए के प्रदेश महामंत्री डा एम टी अंसारी , जिला सचिव हरिद्वार डा अशोक कुमार, डा हीना कुशवाहा, डा लक्ष्मी कुशवाहा उपस्थित रहे ।