डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में किया छात्रों को सम्मानित

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 24 मार्च। दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर जूनियर कनखल में पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विशेष शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नीतू, शालू जैन एवं सीमा जैन ने छात्रों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में रुद्राक्ष भट्ट को स्कॉलर ऑफ द ईयर का पुरूस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें कथा तीन के स्पर्श जैन, अन्वय सिंह, नायरा चौधरी, कक्षा दो के हृदान शर्मा, गुरमीत वालिया, एंजल बंसल, कथा एक के रुद्र तिवारी, एतिशा खन्ना, अंजनी शामिल हैं। प्रेप सीनियर के मिशिका सिंघल, रुद्राक्ष राणा, काव्यान सैनी, आराध्या जैनत्र अमायरा, प्रेप मिड के सर्वश्रेष्ठ प्रताप सिंह, शिवान्या कुकरेती, सौम्या वर्मा, मितांश वर्मा, प्रेप जूनियर के रोहन अरोड़ा, आरवी, आयान को भी सम्मानित किया गया। अतिथीयों ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अमिता ओहरी ने अतिथीयों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *