भाजपा का 47वां स्थापना दिवस-सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक: त्रिवेन्द्र

दीपक मिश्रा 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित होकर सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल मंत्र पर निरंतर आगे बढ़ रही है। यह गौरवशाली यात्रा अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखा।

सांसद श्री रावत ने कहा कि पार्टी की विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए राष्ट्र सेवा के इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाएं।

अंत में उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी के लिए आत्मचिंतन और नवसंकल्प का अवसर है, जिससे प्रेरणा लेकर हम विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *