दीपक मिश्रा
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा स्वराज फाउण्डेशन के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, नरेन्द्र दत्त के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सभागार भवन में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, श्रीमती सिमरनजीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। विश्व स्वास्थ्य दिवस की महत्ता को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के समस्त स्टाफ, पैनल अधिवक्ता, एल.ए.डी.सी. अधिवक्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसमेन्द्र सिंह एडवोकेट, सचिव विपिन द्विवेदी एडवोकेट व समस्त कार्यकारिणी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए शिविर में उपस्थित स्टाफ और पी.एल.वी. सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य एवं नेत्रदान आई केयर हॉस्पिटल हरिद्वार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ तथा स्वराज फाउण्डेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आए सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य जाँच का लाभ लिया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
सचिव सिमरनजीत कौर ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया और कहा कि एक स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। कार्यक्रम के अंत में रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों के जज्बे की सराहना करते हुए उनको प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के समापन पर स्वराज फाउण्डेशन (एन.जी.ओ.) के संयोजक अनिल पराशर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।