युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना ने कहा कि दुष्यंत गौतम को भाजपा अंकिता भंडारी मामले में बचा रही है। उन्हें हरिद्वार बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है। जिससे हरिद्वार का अपमान हुआ है। बीजेपी के पूर्व विधायक द्वारा दुष्यंत गौतम का नाम अंकिता भंडारी मामले में लिया गया। ऐसे नेता को बीजेपी पूरा सहयोग कर रही है। इससे उत्तराखंड की महिलाओं का भी अपमान है। जब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आता है युवा कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन करेगी। अभी तो जिला कार्यालय का घेराव किया है। भविष्य में भाजपा नेताओं के घरों का भी घेराव होगा।
प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, शुभम जोशी ने कहा कि बीजेपी की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। बीजेपी सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। जब बेटियों को बचाने का समय आता है तो अपने अपराधी नेताओं को बचाती है। जब दुष्यंत गौतम का नाम सामने आ ही गया है तो गिरफ्तारी किसलिए नहीं की जा रही है। इससे भाजपा सरकार की महिलाओं के प्रति नीतियां स्पष्ट देखी जा सकती हैं। जहां पर भी दुष्यंत गौतम जायेंगे युवा कांग्रेस विरोध करेगी। इस दौरान लक्की महाजन, ऋषभ वशिष्ठ भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *