दीपक मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस चौकी ने रवि चौहान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। कुछ दिन पहले रानीपुर झाल से रवि का शव बरामद हुआ था। उस समय परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जमीनी विवाद में रवि की हत्या की गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले
दो सुपारी किलरो को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में आमने आया कि भाई ने मृतक को तोहफे में दी थी जमीन। जिससे भाई का दामाद नाराज हो गया था। जिसके बाद आरोपी पंकज और उसके भांजे गौतम ने डेढ़ लाख में रवि की हत्या की सुपारी दे दी। फिलहाल दोनों मामा भांजे पुलिस की गिरफ्तार से बाहर हैं। जिनकी गिरफ़्तारी के प्रयास जारी है। आरोपी नदीम ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर सात से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले का खुलासा किया।
पत्नी ने दर्ज करायी थी गुमशुदगी, शव मिलने पर जताई थी हत्या की आशंका
एसएसपी के अनुसार बीती 17 अप्रैल को ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दी गई कि उनके पति रवि चौहान पुत्र वेद प्रकाश निवासी सीतापुर उम्र 45 वर्ष जो कि घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं जिनका कोई पता नही चल पा रहा है। प्राप्त शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर में गुमशुदगी दर्ज की गई।
19 अप्रैल को झाल से बरामद हुआ था शव, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
गुमशुदा रवि चौहान की तलाश में जुटी पुलिस ने विभिन्न प्रयास किए लेकिन गुमशुदा का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद 19 अप्रैल को गुमशुदा रवि चौहान का शव रानीपुर झाल से बरामद हुआ। शव की स्थिति देख पुलिस को शक हुआ कि मृतक की हत्या की गई है। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई थी। मृतक को न्याय दिलाने के लिए एसएसपी ने ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। दिन-रात कसरत में जुटी पुलिस को डिजीटल एविडेंस मिले कि मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मृतक रवि चौहान को अपने बीच में बैठाकर हरीलोक तिराह ज्वालापुर होते हुए रानीपुर झाल की ओर गए थे। उक्त दोनों संदिग्ध के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस बीच मुखबिर के जरिए जानकारी मिली कि तलाशे जा रहे संदिग्ध में से एक ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर नदीम है।
आरोपियों ने बताई हत्या की वजह
मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने जब हिस्ट्रीशीटर नदीम को पूछताछ हेतु बुलाया गया तो घटनाक्रम की सारी हकीकत सामने आ गई। आरोपी ने अपने साथी दानिश के साथ मिलकर रवि चौहान की हत्या करने की बात कबूलते हुए बताया कि उन्होंने सीतापुर निवासी मामा भांजे द्वारा दी गई डेढ़ लाख रुपये की सुपारी के चलते ये हत्या की। रकम लेने के बाद दोनों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और फिर मारपीट कर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने रवि को मरा समझ उठाकर नहर पटरी रानीपुर झाल पर फेंक दिया। अब तक जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ये सामने आया है कि मृतक रवि चौहान को उसके भाई द्वारा उपहार स्वरूप कुछ जमीन दी गई थी जिस कारण पिछले काफी समय से भाई का दामाद पंकज नाराज चल रहा था और अलग-अलग तरीके से मृतक के परिवार का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। इस विवाद से बचने के लिए मृतक ने रिश्ते के दामाद के नाम एक प्लॉट भी किया लेकिन विवाद नही थमा। अपने लालच को पूरा करने के लिए आरोपी ने अपने भांजे के साथ मिलकर मृतक की हत्या की सुपारी दे दी।
पुलिस टीम ने सुपारी लेकर हत्या करने आरोपी हिस्ट्रीशीटर नदीम और दानिश अली को हिरासत में लेकर उनके कब्जे के हत्या के दौरान इस्तेमाल मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर तथा सुपारी के तौर पर मिली रकम में से बची धनराशी 61000 रूपये बरामद की। गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार मामले के खुलासे और गिरफ्तारी के डर से हत्या की सुपारी देने के आरोपी मामा भांजे फिलहाल भुमिगत हो गए हैं जिनकी तलाश में लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट – नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार
गिरफ्तार आरोपियों के नाम पते
1. नदीम पुत्र मोहम्मद कुरैशी निवासी कस्साबान ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष
2. दानिश अली पुत्र नजीर अहमद निवासी कस्साबान ज्वालापुर उम्र 23 वर्ष