दीपक मिश्रा
*लंबी लड़ाई के बाद अश्व शालू का हुआ निधन, शोकाकुल पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई*
*अंतिम संस्कार में एसएसपी नवनीत सिंह संग पुलिस परिवार हुआ शामिल*
*15 वर्ष 6 माह की आयु में बीमारी से संघर्ष के बाद शालू ने त्यागे प्राण*
*कुंभ, कांवड़ सहित कई आयोजनों को सम्पन्न करने में शालू की रही अहम भूमिका*
पैर में लाई लाज बीमारी (Quitor) से पीड़ित शालू (मादा अश्व) ने आज तड़के 15 वर्ष 6 माह की उम्र में दुनिया को हमेशा हमेशा की लिए अलविदा कह दिया।
बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में शालू की अंतिम संस्कार की दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी बेहद भावुक दिखे।
वर्ष 2016से जनपद हरिद्वार में तैनात शालू ने 10 वर्ष तक लगातार अपनी सेवाओं के दौरान शान्त स्वभाव और भरोसेमंद साथी के तौर पर शालू ने स्नान ड्यूटी ,शांति व्यवस्था ड्यूटी, ‘2021 कुंभ मेला ड्यूटी, राज्य स्थापना दिवस रैतिक परेड व लगातार प्रतिवर्ष लगने वाले कावड़ मेले में अपनी सेवाएं दी।