अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी में मनाया 14 वा हिमालय दिवस

दीपक मिश्रा 

अभियांत्रिकी एवम प्रौद्योगिकी संकाय गुरुकुल कांगड़ी में मनाया 14 वा हिमालय दिवस

(संकायाध्यक्ष प्रो ०विपुल शर्मा ने किया कार्यक्रम के शुभारंभ, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मयंक पोखरियाल ने दिलाई हिमालय संरक्षण की शपथ)

राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय हरिद्वार की इकाई 4 द्वारा हिमालय दिवस की 14वीं वर्षगांठ मनाई गई। संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने हिमालय दिवस के अवसर पर छात्रों का एक दल वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान देहरादून के लिए रवाना किया जहां जलवायु परिवर्तन एवम आपदा से हो रहे परिवर्तन के बारे में बताया जाएगा। इकाई 4 के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मयंक पोखरियाल ने छात्रों को हिमालय दिवस पर हिमालय संरक्षण की शपथ दिलाई जिससे हिमालय के प्रति सबकी समझ बने। उन्होंने छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग में न लाने ,कूड़ा कचरा इधर उधर न फेकने , जंगलों को आग से बचाने एवम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा, सभ्यता और संस्कृति के केंद्र हिमालय के संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में इकाई 5 के कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार, डॉ प्रवीण पाण्डेय, डॉ गजेंद्र सिंह रावत, डॉ आशीष धमांधा, अमन त्यागी ,अनुलिपिक सचिन कुमार अनुसेवक रोहित पाल , पवन कुमार सहित सैकड़ों छात्रों ने शपथ ली। इस दौरान स्वयंसेवक निर्भय चौधरी, मयंक वर्मा, देवेश, ऋषभ, करण सिंह, यशवंत, एलन तिर्की आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कुलपति प्रो० सोमदेव सतांशु एवम कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार ने बढ़ाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *