दीपक मिश्रा
*हरिद्वार* नगर निगम प्रशासन द्वारा रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थान से हटाए जाने के विरोध में लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगवाई में तुलसी चौक से नगर आयुक्त के कार्यालय तक लघु व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन नगर आयुक्त नंदन कुमार से नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेडिंग जोन प्रथम ललतारों पुल चण्डी चौराहा मार्ग दूसरा भगत सिंह चौक सेक्टर 2 बैरियल तीसरा पुल जटवाड़ा के वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाएं वह पूर्व से निर्धारित कयोसकर के आगे की 6 फुट अतिरिक्त भूमि का उपयोग करने के लिए नियम सीमा रेखा बनाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रथम चरण में तीन वेंडिंग जोन विकसित किए गए हैं वेंडिंग जोन में नगर निगम द्वारा आवटित किए गए लाभार्थियों को कयोसकर के आगे अतिरिक्त भूमि पर किसी प्रकार का भी बढ़ावा अतिक्रमण किया जाता है तो नगर निगम प्रशासन फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई करेगा उन्होंने कहा सरकार के निर्देशन में प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना राज्य फेरी नीति नियमावली के नियमअनुसार नए वेंडिंग जोन भी चिन्हित किया जा रहे हैं शीघ्र ही नगर निगम में पंजीकृत सभी स्ट्रीट वेंडर का प्रशिक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली 2016 के नियम अनुसार फेरी समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार नगर निगम द्वारा विकसित किए गए सभी वेंडिंग जोन में 6 फुट अतिरिक्त भूमि वेंडिंग जोन के लाभार्थी अपनी कारोबारी गतिविधि में उपयोग कर सकते हैं इस प्रकार की जानकारी नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के दौरान अधिकारियों को यह जानकारी से अवगत नहीं कराया गया है जो कि उचित नहीं है उन्होंने यह भी कहा 2010 के कुंभ के दौरान चित्रा सिनेमा के सामने ललतारों पुल खोखा पटरी संगठन के लघु व्यापारियों को उचित स्थान दिए जाने के विकल्प के लिए फेरी समिति द्वारा समय-समय पर निर्णय लिया जाते रहे हैं लेकिन ललतारो पुल खोखा पटरी यूनियन से जुड़े लघु व्यापारियों को विकल्प देने के लिए नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम की प्रशासनिक कमेटी का गठन किया जाना अति आवश्यक है।
रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी पांच सुत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार को अपना ज्ञापन प्रेषित करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में सुनील कुकरेती, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, उमेश कुमार, फूल सिंह, वीरेंद्र कुमार ,अशोक शर्मा, मनीष कुमार ,श्यामजीत, चंदन रावत, सचिन राजपूत ,भोला यादव, विजय गुप्ता, नरसिंह, लालचंद गुप्ता, सुशांत कुमार, रवि, जय सिंह बिष्ट, नईम सलमानी, आजम अंसारी, कामिल हसन, मंजू पाल, सुनीता चौहान ,सुमन गुप्ता, आशा देवी, कामिनी मिश्रा पुष्पा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।