दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 9 जून।
गैलेक्सी एडवरटाइजर्स द्वारा 8 एवं 9 जून को न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में कंपनी के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया।
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. ऋषभ दीक्षित, डॉ. अमित सिरोहा एवं डॉ. एस.पी. तोमर का योगदान रहा। वहीं नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सिस्टर कोमल चौहान एवं नितिन शर्मा ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य परीक्षण में साहिल डायग्नोस्टिक सेंटर का भी विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर गैलेक्सी एडवरटाइजर्स के निदेशक ऋषि सचदेवा ने कहा कि संस्था की सफलता केवल व्यावसायिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसके कर्मचारियों के स्वास्थ्य, संतुष्टि एवं समर्पण से निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि गैलेक्सी एडवरटाइजर्स हमेशा से अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानता आया है और उनका स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
गैलेक्सी एडवरटाइजर्स की प्रबंध निदेशक (MD) अनु सचदेवा ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, जिसके कारण छोटी समस्याएं भी गंभीर रूप ले सकती हैं। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल न केवल कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाती हैं, बल्कि एक सकारात्मक एवं स्वस्थ कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
कैंप के सफल संचालन में दीपिका रावत एवं रश्मि नाग्याल ने किया जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन किया। उनके कुशल प्रबंधन एवं समर्पण के कारण यह स्वास्थ्य शिविर व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा उनके स्वास्थ्य की चिंता करना एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कदम है। इससे कर्मचारियों में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि संस्था के प्रति उनका विश्वास और जुड़ाव भी मजबूत हुआ।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी प्रबंधन ने संकल्प व्यक्त किया
“
इस अवसर पर रविकांत, शिवानी , जितेंदर डबराल , फकीरा, अभिलाष , अवंतिका अग्रवाल , विशेष, सत्यम मिश्रा , वैशाली , मनदीप रावत, विकास शर्मा , गौरव रुहेला , ललित मोहन, अमृता , पलक सचदेवा , सोनू, सधांशु , सुमित, हिमांशु, जितेंद्र दास , राहुल , सूरज, यश, एवम अन्य सदस्यों की स्वास्थ्य जांच हुई