हरिद्वार योग महासंकल्प शिविर 11 जून से

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार।‌ ’11 दिन, 11 संकल्प 11,000 सूर्य नमस्कार’ के की परिकल्पना के साथ ‘आदियोग बाई चेतन्या’ संस्था की ओर से 11 दिवसीय ‘हरिद्वार योग महासंकल्प शिविर’ इन्द्रजीत भवन श्रीरामनगर (ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के सामने) गुरुवार 11 जून से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) आयोजित किया जायेगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से प्रारम्भ होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ‘आदियोग’ की युवा संचालिका चेतन्या सिखोला तथा संयोजक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि इस 11 दिवसीय अभियान का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों—योगाचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाना है, ताकि समाज को स्वास्थ्य, अनुशासन, सेवा और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया जा सके, जिससे योग को केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि एक जीवनशैली, एक सामाजिक आंदोलन और एक जन-जागरण अभियान के रूप में प्रस्तुत किया जाए। चेतन्या ने बताया कि “संस्था का उद्देश्य महज़ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना नहीं है, बल्कि हरिद्वार को योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के एक जीवंत केंद्र के रूप में स्थापित करना है। शिविर में‌ भाग लेने के लिये
9634969240 पर सम्पर्क किया जा सकता है।‌”
चेतन्या ने कहा कि “इस शिविर में प्रत्येक दिन को एक विशेष विषय और संकल्प के साथ आयोजित किया जायेगा, जैसे महिला स्वास्थ्य, युवा शक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, प्राणायाम, ध्यान, जीवनशैली सुधार, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण तथा शारीरिक एवं वातावरणीय स्वच्छता आदि। इस प्रकार इस कार्यक्रम को केवल एक योग शिविर के स्थान पर एक समग्र जनकल्याण अभियान बनाने के समुचित प्रयास किये जायेंगे। प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के साथ विशेष सत्र भी आयोजित होंगे।”
उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल का मूल उद्देश्य लोगों को जोड़ना, प्रेरित करना और योग को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन न रहकर एक स्थाई संकल्प का रूप ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *