दीपक मिश्रा
हरिद्वार/ प्रेम नगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे द्वारा पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील लगाकर भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर बाबा पंडत ने कहा कि गुरु अर्जुन देव का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने सत्य की राह पर चलकर अपना बलिदान दिया। गर्मी में राहगीरों को पानी मिल जाए तो बहुत सुकून मिलता है। सिक्ख समाज सदैव सेवा के लिए आगे रहता है। गुरु का घर सभी के लिए खुले होते हैं। गुरुओं ने अपनी शहादत देकर धर्म, कौम को बचाया है। उन्होंने जुल्म के खिलाफ लड़ना और दूसरों की सेवा का संदेश दिया है।
इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, सतपाल सिंह चौहान, सूबा सिंह ढिल्लों, अनूप सिंह सिद्धू, लाहौरी सिंह, गुरजंट सिंह, मालक सिंह, गुरपेज सिंह, हरमीत सिंह, परगट सिंह, गुरविंदर सिंह , अमरप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरदित्ता, सोहन सिंह, आकाश दीप सिंह, हैप्पी सिंह, विशाल आदि उपस्थित रहे।