मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया

दीपक मिश्रा

 

आज महानगर कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया गया,
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा के लोग विदेशों में जाकर महात्मा गाँधी का महिमामंडन करते हैं और अपने ही देश में गाँधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करते हैं , ये दोहरा चरित्र देश के लोग समझते हैं और इनको 2024 मे सबक सिखाएंगे,
पार्षद राजीव भार्गव और नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि यह गांधी का देश है और इस देश में उनके हत्यारों के विचारों की कोई जगह नहीं है,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और सोम त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से देश के लोगों को एकजुट कर देश आजाद कराया और भाजपा के लोग हिंसा को मानने वाले नाथूराम गोडसे को महिमामंडित कर देश का अपमान कर रहे हैं जो कि निंदनीय है,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईम कुरैशी और इरफान अंसारी ने कहा कि हम गांधी के अनुयायी हैं और गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे,
इस अवसर पर मुख्य रूप से करतार सिंह खारी, पार्षद इसरार सलमानी,रियाज अहमद, महावीर वशिष्ठ, सुहैल कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि तहसीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, पुनीत कुमार, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस तुषार कपिल, शुभम जोशी,नितिन तेश्वर,अथर अंसारी, हरजीत सिंह,समर्थ अग्रवाल, विजय प्रजापति, राजेन्द्र भारद्वाज, धनीराम शर्मा, विमल शर्मा साटू, अमित नौटियाल, जतिन हाण्डा, तरूण व्यास, राकेश गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, मनोज जाटव, अरविंद चंचल, तसलीम कुरैशी, रफी खान, यशवंत सैनी, बी.एस तेजियान , कैलाश प्रधान, सोनू लाला, जावेद खान, सत्यम शर्मा,अंकित चौधरी, शोकत अली, जाशिद अंसारी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *