Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/prabhatsahara.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिति कार्यालय शिव विहार में हुई

दीपक मिश्रा 

आज शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिति कार्यालय शिव विहार में हुई। बैठक में कालोनी में सड़कों पर लोगों द्वारा घर के सामने लावारिस गाडियां खडी करने से आने जाने में परेशानी होने के साथ ही रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा गाड़ियों, टैम्पो, विक्रम आदि में बैठकर नशाखोरी आदि करते हैं के मुद्दे पर विचार मंथन किया गया । बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग के माध्यम से ऐसी गाड़ियों को हटवाया जायेगा। बैठक में यह भी यह भी निर्णय लिया गया है कि कालोनी वासियों को जागरूक किया जाएगा कि वें अपने आस पास साफ सफाई रखें जिससे वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियां न पनपे ।‌ साथ ही कालोनी वासियों से अपील की गई है कि कालोनी में आने वाले दूध, फल -सब्जी, तथा अन्य सामान विक्रेताओं, भिखारियों के आधार कार्ड अवश्य देखें तथा संदिग्ध होने पर समिति अध्यक्ष एवं पुलिस को सूचना दे क्योंकि बरसात में चोरियां होने का अंदेशा ज्यादा होता है। बैठक में डॉ के पी एस चौहान, डा एस पी चमोली, अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, विनीत चौहान, सत्यपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान , रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, छोटे लाल शर्मा, कविता गुप्ता, रीना , प्रशांत कुमार चौहान, तुषार कौशिक, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *