कॉलोनी, राम वाटिका, सिया वाटिका, शिखर एनक्लेव, गणेश एनक्लेव तथा चांदनी चौक क्षेत्र में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

दीपक मिश्रा 

नगर पालिका क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों की श्रृंखला आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड संख्या–13 के अंतर्गत श्री राम कॉलोनी, राम वाटिका, सिया वाटिका, शिखर एनक्लेव, गणेश एनक्लेव तथा चांदनी चौक क्षेत्र में 10 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ  किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड को मजबूत आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका क्षेत्र का शायद ही कोई ऐसा वार्ड हो, जहाँ विकास कार्य न चल रहे हों। लगातार नई सड़कों, नालियों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का शुभारंभ और निर्माण कराया जा रहा है, जिससे नगर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की जो नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है, उसी संकल्प को नगर पालिका स्तर पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। विकास योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना हमारा दायित्व है। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और आने वाले समय में भी प्रत्येक वार्ड में जनहित से जुड़े नए कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। हमारा संकल्प है कि नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाए।

इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल,जयदेव खत्री, प्रवीण चमोली, प्रदीप चंदेल, मुकेश रावत, रामनिवास गुर्जर, बलवंत रावत, अभिषेक शर्मा, संचित डागर, कुंदन सिंह, अंशुल शर्मा, सुधांशु राय, मनोज मिश्रा, नीरज प्रेमी, रविंद्र उनियाल, रवि वर्मा, देव विख्यात भाटी, अजय मलिक, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती नीलम रावत, श्रीमती दुर्गेश यादव, जितेंद्र राय, बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पार्टी पदाधिकारी, कार्य कर्ता बंधु व स्थानिय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *