दीपक मिश्रा
*आशु चौधरी व वरुण चौहान ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान हमारे शिव भक्तों की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए तैनात पुलिस बल का कार्य अत्यंत सराहनीय है*। *दिन-रात जागकर यातायात को सुचारू रखने और कांवड़ियों की हर संभव मदद करने के लिए पूरी पुलिस टीम को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया*।
*श्रावण मास में जहां एक ओर शिव भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर देखने को मिलती है वहीं साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस के जवानों के द्वारा भी इस ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में एक अहम भूमिका निभाई जाती है उत्तराखंड पुलिस द्वारा इस बरसात के मौसम में भी अपनी ड्यूटी निभाने का कार्य करते हैं*। *आज हमारे द्वारा एक छोटी सी पहल कर रेनकोट देते हुए शुभकामनाएं दी*।
*इस अवसर पर ज्वालापुर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी,वरिष्ठ उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा,उप निरीक्षक देवेंद्र पाल,हेड कांस्टेबल भारत सिंह नेगी,कांस्टेबल जतावर सिंह चौहान, संदीप कुमार,दिनेश कुमार, अंकुर चौधरी,मनीष चौहान,अभिमन्यु चौधरी आदि उपस्थित रहे*।