दीपक मिश्रा
भारत विकास परिषद, देवभूमि शाखा हरिद्वार का तीज उत्सव एंजेल्स एकेडमी बहादराबाद में बड़ी धूमधाम केसाथ मनाया गया। कार्यक्रम में सावन की छटा खूबसूरती से बिखरी हुई थी। सभी महिलाओं ने हरे परिधान तथा श्रृंगार करके तीज उत्सव को परिपूर्ण रूप प्रदान किया ।कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया । विभिन्न प्रकार के गेम्स भी आयोजित किए गये । एंजेल एकेडमी की संचालिका श्रीमती रश्मि चौहान ने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपनी सांस्कृतिक विविधताओं को संभालने तथा त्योहारों को धूमधाम से मनाने का आग्रह किया। शाखा की संरक्षिका श्रीमती कमला जोशी (सदस्य राज्य महिला आयोग)ने तीज को प्रेम तथा आपसी सौहार्द बढ़ाने का माध्यम बताया।कार्यक्रम में प्रीतशिखा शर्मा तीज क्वीन तथा मानवी त्यागी एवं शिवानी गौड़ रनर अप रहे।कार्यक्रम में रंजना शर्मा, प्रवेश गुप्ता तथा काजल वर्मा ने के गीत गाए तथा विजेता शर्मा, सुनीता जोशी,चारू , अविषा, गौरांशी,पूजा कौशिक , प्रियंका खरे आदि ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागी कनिका,देवांशी, देव्यांशी, ,खुशी,लक्षिता, रूचि
ईशिता रहे । म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स में कमल गौर तथा विनीत जोशी रहे।शाखा के सभी सदस्यों तथा स्कूल के स्टाफ ने बढ़चढ़ कर नृत्य तथा गायन में प्रतिभाग किया।मीनाक्षी शर्मा तथा शिवानी अग्रवाल ने जज की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में शाखा के सदस्य तथा स्कूल स्टाफ एवं अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनी अरोड़ा एवं पूनम चौहान ने किया। कार्यक्रम के अंत में शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुधा तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया तथा तीज की शुभकामनाएं दी।