भारतीय किसान यूनियन सर्व द्वारा कांवड़ियों के लिए लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर में लक्सर नगरपालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी भी पहुंचे। नहर पटरी मार्ग स्थित शिविर में संगठन द्वारा स्वागत किया

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ भारतीय किसान यूनियन सर्व द्वारा कांवड़ियों के लिए लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर में लक्सर नगरपालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी भी पहुंचे। नहर पटरी मार्ग स्थित शिविर में संगठन द्वारा स्वागत किया गया जिसके उपरांत उन्होंने कांवड़ियों को दवा के साथ फल भी वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा सभी को करनी चाहिए। कई कावड़िये नंगे पांव चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ऐसे में उनके पैरों में छाले भी पड़ते हैं। कांवड़ियों को समय से दवा मिले तो उनका सफर भी आसान हो जाता है। यात्रा में अधिकतर गांव देहात के लोग होते हैं उनके दर्द को।किसान ही समझ सकते हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, डॉ. रूबी सैनी, डॉ. राजकुमार सैनी, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *