दीपक मिश्रा
शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिति कार्यालय शिव विहार में हुई। बैठक में चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही एस आई आर की दूसरी प्रक्रिया में मतदाताओं को नोटिस भेजकर मतदान केंद्रों पर बुलाये जाने से भारी रौष प्रकट किया गया तथा बी एल ओ द्वारा सामान्य त्रुटि / विसंगतियों को भी अपने स्तर पर समाधान ना किये जाने से सम्बंधित बी एल ओ के रवैए से भी मतदाता परेशान हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि वार्डों के सम्बंधित पार्षदों को मतदाताओं को नोटिस से हो रही परेशानी में घर घर जाकर मतदाओ की सहायता करनी चाहिए।
बैठक मे डॉ के पी एस चौहान, सतीश चौहान, विनीत चौहान, सत्यपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान , रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, छोटे लाल शर्मा, कविता गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए ।