डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार कांवड़ मेले में मिला डीएम मयूर दीक्षित ओर एसएसपी नवनीत सिंह के अनुभव का लाभ-अशोक अग्रवाल

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 10 अगस्त। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। जिससे गंगा जल लेने आने वाले शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं मिली और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अशोक अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेला संपन्न होने पर संस्था की ओर से डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह को सम्मानित किया जाएगा। अशोक अग्रवाल ने कहा कि विशाल कांवड़ मेले के लिए व्यवस्थाएं बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम के समन्वय से कांवड़ मेला कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ है। डीएम और एसएसपी दोनों अनुभवी अधिकारी हैं। उनके अनुभव का लाभ कांवड़ मेले में शिव भक्तों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिला। शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की और असुविधा नहीं हुई। शहर की सड़कें जाम से मुक्त रही। काफी वर्षों बाद इस तरह के इंतजाम देखने को मिले। जिलाधिकारी और एसएसपी ने जिस प्रकार स्वयं मैदान में उतरकर कावड़ मेले की व्यवस्थाओं को संभाला। वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दोनों अधिकारियों की देखरेख में कुंभ मेला भी कुशलता पूर्वक संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *