कावड़ मेला 2026 निर्विघ्न व शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के उपरांत संजय चोपड़ा ने सामाजिक संगठनों के साथ नगर आयुक्त नंदन कुमार का किया नागरिक स्वागत*

दीपक मिश्रा 

*हरिद्वार* कावड़ मेला 2026 निर्विघ्न व शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने के उपरांत पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा के अगुवाई में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त नंदन कुमार का पटका और अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला से स्वागत कर भगवान भगवान सदा शिव शंकर भगवान मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप में सार्वजनिक तौर पर भेंट की नगर आयुक्त नंदन कुमार के स्वागत के दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा प्रस्ताव दिया गया नगर निगम की आगामी बोर्ड की बैठक में प्रतिवर्ष करोड़ों की तादाद में होने वाले कांवड़ मेला के समुचित प्रबंधनो को ध्यान में रखते हुए आगामी कावड़ मेला के आयोजन से पहले आगामी कावड़ मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित किए जाने की मांग को लेकर आगामी बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्तावित पारित कर सरकार को भेजे जाने की मांग को भी प्रमुखता से किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कावड़ मेला 2026 सभी नगर निगम के कर्मचारियों अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व स्थानीय पार्षदों के सहयोग से कावड़ मेला संपन्न कराया गया आगामी प्रतिवर्ष कावड़ मेला की व्यवस्था जो प्रस्ताव सामाजिक रूप से दिए गए हैं मेयर श्रीमती किरण जैसल से वार्ता कर आगामी बोर्ड की बैठक के लिए विचार किया जाएगा उन्होंने कहा कुंभ मेला 2027 की तैयारी को लेकर नगर निगम सरकार के निर्देशन में सभी नगर निगम क्षेत्र में होने वाले कार्य प्रचलन में है।

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने कहा पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम के लिए सफाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती कावड़ मेला 2026 की थी क्योंकि शिव भक्त कांवड़ियों की जनसंख्या करोड़ों में होने के कारण और नगर निगम हरिद्वार में कर्मचारियों अधिकारियों की सीमित संख्या होने के बावजूद भी नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा कावड़ मेला 2026 के प्रबंधन योजनाबद्ध तरीके से किए गए जिसके लिए नगर आयुक्त साधु वाद के पात्र हैं संजय चोपड़ा ने सरकार से मांग की आगामी प्रतिवर्ष आने वाले कावड़ मेलो की समुचित मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से आगामी कावड़ मेल को कुंभ मेला अर्ध कुंभ मेला के तर्ज पर राष्ट्रीय कावड़ मेला घोषित किया जाना की सार्थक निर्णय लिए जाना न्याय पूर्ण होगा।

कावड़ मेला 2026 शांतिपूर्ण निर्विघ्न सफाई व्यवस्था उचित प्रबंधनों के साथ किए जाने पर नगर आयुक्त का स्वागत करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में तीर्थ मर्यादा रक्षा समिति के सहसंयोजक पंडित मनीष शर्मा पंजाबी सहायक सभा के संयोजक ओमप्रकाश भाटिया सामाजिक कार्यकर्ता फूल सिंह, लालचंद गुप्ता, विजय गुप्ता ,ओम प्रकाश, मानसिंह ,जय सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश कल्याण, उमेश कुमार, लघु व्यापारी नेता नरसिंह कुमार, आजम अंसारी, नईम सलमानी, सोनू, बलवीर, अमित कुमार, मुकेश, विजयपाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *