राम मंदिर और अन्य मंदिरों में चंदा, चढ़ावा चोरी मामले में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के लिए प्रेमनगर घाट पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार/ राम मंदिर और अन्य मंदिरों में चंदा, चढ़ावा चोरी मामले में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के लिए प्रेमनगर घाट पर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि भाजपा चंदा, चढ़ावा चोरी करने वालों को बचा रही है जिससे साफ दिखाई देता है कि भाजपा भी इस चोरी में शामिल है। जिस राम के नाम पर सत्ता में आए उन्हीं के मंदिर में चोरी करना महापाप है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री मंदिर बनाने का श्रेय ले सकते हैं तो चोरी पर चुप्पी क्यों है। इनकी बुद्धि की शुद्धि होनी बहुत जरूरी है। चंदा चोरी पर भाजपा का कोई बयान नहीं आना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
पार्षद विवेक भूषण विक्की, सोहित सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार में मंदिर के चंदा चढ़ावा चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। देश के मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। सनातन को बदनाम किया जा रहा है। भाजपा आरएसएस देश का माहौल खराब कर रही है।
इस अवसर पर पार्षद सोहित सेठी, रामबाबू बंसल, दीपक पांडे, आशु श्रीवास्तव, आचार्य पंडित भैरव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *