विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन कर आमजन को दी योजनाओं की जानकारी

दीपक मिश्रा 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जनपद के ब्लॉक बहादराबाद, नारसन सहित विभिन्न स्थानों पर अधिक से अधिक जन-सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सरकार की योजनाओं को अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविरों का आयोजन किया गया तथा आमजन को सरकार की योजनाओं की जन-प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लॉक बहादराबाद के ग्राम लालढांग मंे प्रधान दिनेश कंडवाल की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुलेशी देवी पत्नी बीना सिंह, रेखा देवी पत्नी ईशाम सिंह ग्राम लालढांग को गैस चूल्हा तथा महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रियंका. बबिता और सोनम को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। ब्लॉक नारसन में भी कई लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
इस अवसर ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण. विद्युत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य आपूर्ति तथा बैंक के प्रतिनिधियांे द्वारा अपने-अपने स्टाल लगा कर योजनाओं की जानकारी दी।
इन दौरान परियोजना निदेशक केएन तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्षध जिला प्रभारी मोहित वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल. सांसद प्रतिनिधि राजेश कुंवर, खण्ड विकास अधिकारी नारसन, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी बहादराबाद सहित सम्बन्धित जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *