दीपक मिश्रा
सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया गंगा पूजन
युवा वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेगी युवजन सभा-आशीष यादव
हरिद्वार, 16 फरवरी। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए आशीष यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ सतनाम साक्षी घाट पर गंगा पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी युवजनसभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, युवजनसभा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद अहमद, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान, सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। मां गंगा के आशीर्वाद से उसका निष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। आशीष यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते बेरोजगरी बढ़ रही है। जिससे युवाओं में निराशा पनप रही है। सपा युवजन सभा युवा वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेंगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी निभा चुके आशीष यादव पार्टी के प्रति समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। उनकी संघर्षशीलता व संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि आशीष यादव युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने वाले नेता हैं। उनके युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से हरिद्वार व उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर युवाजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय, प्रदेश सचिव दीक्षांत शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी कामेश्वर यादव, युवजनसभा के प्रदेश सचिव शिवकुमार कश्यप, प्रिंस यादव, मोनू ठाकुर रविंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, रामसागर, आदित्य यादव, आदि राजपूत, अभि यादव, मोंटी, हनी शर्मा, हिमांशु सिंह, मोनू जाट आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।