छात्रों से रूबरू हुए कुलाधिपति, दिया सफलता का मंत्र

दीपक मिश्रा

छात्रों से रूबरू हुए कुलाधिपति, दिया सफलता का मंत्र
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

गुरुकुल कांगड़ी के कुलाधिपति डॉ सत्यपाल सिंह ने इंजीनियरिंग छात्रों से रूबरू हुए। कार्यक्रम में उन्होंने छात्रों को जीवन सफलता के लिए कई मंत्र दिए। पर्यावरण एवम जंतु विभाग में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की हर छात्र में कोई न कोई प्रतिभा होती है। शिक्षक के मार्गदर्शन एवम स्वाध्याय से हर कार्य पर सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को हर समय सकारात्मक बने रहने का आह्वाहन किया। उन्होंने छात्रों को 4C का मंत्र दिया। उन्होंने कहा की छात्रों को कॉन्फिडेंस , कंसंट्रेशन , कमिटमेंट एंड कम्युनिकेशन को बेहतर बनाना चाहिए जिससे वो जीवन को सफल बना सकते है। उन्होंने छात्रों से सही आहार, विहार पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० धर्मेंद्र बालियान ने कहा कि कुलाधिपति के जीवन के अनुभव छात्रों के जीवन के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे। संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने कुलाधिपति , कुलपति प्रो सोमदेव शतांशु, कुलसचिव प्रो० सुनील कुमार , वित्त अधिकारी प्रो० देवेंद्र गुप्ता , डीन प्रो० अंबुज शर्मा का स्वागत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल ने कुलाधिपति को एनएसएस स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयसेवको को उत्कृष्ठ कार्य करने पर रोहित चौधरी, सूरज, सौरव, संजीव, मृणाल, आशीष मधुप,अयान, निखिल, मोहित , पुष्पेश, हर्ष, उमंग, प्रभाकर, पुष्पेश, हर्षित चंद्रा, हर्ष शर्मा, रोहन, शुभम, शशिकांत, सोमेश्वर, मनोज शर्मा, अमितेश, तुषार,अभिषेक को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *