Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/prabhatsahara.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गुरुकुल कांगड़ी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने अभिगृहीत ग्राम बैरागी कैंप में लगाया सात दिवसीय शिविर

दीपक मिश्रा 

गुरुकुल कांगड़ी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चार ने अभिगृहीत ग्राम बैरागी कैंप में लगाया सात दिवसीय शिविर
13 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा एनएसएस विशेष शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई चार ने अभिगृहीत मालिन बस्ती बैरागी कैंप में एनएसएस विशेष शिविर लगाया। शिविर के का उद्घाटन संकायाध्यक्ष प्रो० विपुल शर्मा ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को विशेष शिविर के सामाजिक चेतना एवम विशेष जन जागरूकता अभियानों को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर के प्रथम दिन में बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने विकसित भारत के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मयंक पोखरियाल ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित विशेष शिविर 13 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान स्वयंसेवकों को विभिन्न कार्यों को करने का अनुभव प्राप्त करेंगे। शिविर में योग एवम प्राणायाम, बौद्धिक सत्र, परियोजना कार्य, जनजागरूक्ता अभियान एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। प्रथम दिन के सांस्कृतिक सत्र में शुभम गौतम, संजीव कुमार, आकाश, अयान, उमेर , सिद्धार्थ गंगुले, सुधांशु , रोहित चौधरी आदि ने प्रस्तुति दी । शिविर बैरागी कैंप स्थित गंगा योग न्यास देवपुर अहतमाल , कनखल में चल रहा है। कार्यक्रम में दल नायक सुब्रत कुमार यशवंत एवम विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *