दीपक मिश्रा
हरिद्वार। ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह के साथ ही प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और खुशहाली, आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई।
मौलाना वाहिद ने ईद की नमाज अदा कराने से पहले तकरीर करते हुए कहा कि ईद खुशियों का पैगाम देता है।।प्यार मोहब्बत के जज्बात आपस में होने चाहिए। नफरत खत्म कर मुल्क के निजाम को बेहतर बनाएं। सुख शांति अमनो चैन से ही देश मजबूत होता है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। मुल्क की तरक्की में एक दूसरे को सहयोग करना चाहिए। मौलाना आरिफ ने कहा कि अपने-अपने तरीके से त्योहार मनाए जाते हैं। आपसी भाईचारे का संदेश दें। मुल्क के अंदर त्योहार तहजीब एवं परंपराओं के संवाहक हैं। एक दूसरे के त्योहारों में हिंदू मुस्लिम बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं। प्यार मोहब्बत ही हमारी पहचान है। देश की एकता खंडता में सहयोग दें। ईदगाह कमेटी के सदर इरफान अंसारी एवं सचिव हाजी नईम कुरैशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद त्योहार सांप्रदायिक एकता को दर्शाता है। गिले शिकवे भूल कर उत्साह पूर्वक ईद को मनाना चाहिए। मुल्क की सलामती तरक्की एकता सौहार्द को बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। मजहबे इस्लाम प्यार मोहब्बत का संदेश देता है।उन्होंने ईदगाह में पहुंचे शासन प्रशासन एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी स्वागत किया। कोषाध्यक्ष समीम अब्बासी एवं पूर्व पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारे के साथ देश में त्योहार मनाए जाते हैं। त्योहार आपसी प्रेम सद्भावना का संदेश देते हैं। इस दौरान फुरकान अली एडवोकेट हाजी जमील अहमद, सरफराज गौड, सिद्दीक गाड़ा, हाजी यूनुस, मुकर्रम अली ,जमशेद खान, शहाबुद्दीन अंसारी ,शाहनवाज सलमानी ,जाफिर अंसारी,
सदर हाजी इरफान अंसारी, सेक्रेटरी हाजी नईम कुरेशी, हाजी रफी खान, शमीम ठेकेदार, हाजी युनुस,इसरार सलमानी, हाजी जमील गौड, छम्मन पीर जी, एडवोकेट फुरकान अली, गुलबहार खां, अरबाज अली, मुनव्वर कुरैशी आदि शामिल रहे।