दीपक मिश्रा
महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा नगर निगम की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी की शिकायते लगातार हमें कांग्रेस जनों से मिल रही है,जिसके कारण निष्पक्ष चुनाव की परिकल्पना नहीं की जा सकती ,भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन मनमानी कर रहा है , स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा पहले भी भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर निगम की वोटर लिस्ट प्रभावित करती चली आ रही है,अगर जनता की शिकायतों का निवारण नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर संघर्ष करेगी, वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन को पारदर्शी रवैया से काम करने की हिदायत दी।।